NTSE परीक्षा क्या है, योग्यता, इसके बेहिसाब फायदे, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि|
NTSE परीक्षा की संपूर्ण जानकारी :
हमारी इस पोस्ट पर आप आए है, मतलब बेशक ही आपको NTSE EXAM KYA HAI के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहिए| हमारी इस पोस्ट पर आप सभी जानने वाले हैं
NTSE Full Form In Hindi, NTSE की संपूर्ण जानकारी, What is NTSE In Hindi, NTSE Meaning In Hindi, NTSE Full Form, NTSE kya hai, NTSE का फुल फॉर्म क्या है, Full Form Of NTSE In Hindi, NTSE किसे कहते हैं, NTSE का फुल फॉर्म इन हिंदी, NTSE का पूरा नाम, NTSE की फुल फॉर्म क्या होती है|
हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप पूरी तरह से एनटीएससी के बारे में जान चुके होंगे | हमने एनटीएससी से संबंधित सभी जानकारियां इस पोस्ट पर उपलब्ध कर दी है ताकि एनटीएससी से संबंधित आपका कोई भी सवाल छूट न पाए|तो चलिए क्रम से टॉपिक वाइज NTSE से संबंधित सभी जानकारियां देखते हैं और जानते है NTSE आखिरकार है क्या, NTSE करने के क्या फायदे है आदि|
तो दोस्तों NTSE से संबंधित पूरी सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को पूरा लास्ट तक पढ़े |
NTSE फुल फॉर्म :
NTSE का फुल फॉर्म National Talent Search Examination होता है| NTSE को हिंदी में “राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा” कहते हैं | जिसे मुख्यतः उच्च बुद्धि वाले और योग्य छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है|
NTSE परीक्षा क्या है ?
NTSE परीक्षा मूल रूप से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है जिसे मुख्यता दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है |यह परीक्षा प्रतिवर्ष दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कराई जाती है जिसमें दसवीं कक्षा के 10 से 15 लाख विद्यार्थी इस NTSE परीक्षा में भाग लेते हैं |NTSE परीक्षा मूल रूप से दो चरणों में कराई जाती है | पहले चरण में दसवीं कक्षा के 10 से 15 लाख विद्यार्थी NTSE Exam में भाग लेते हैं जिनमें से केवल 5000 विद्यार्थी ही दूसरे चरण के लिए चुने जाते हैं इन 5000 विद्यार्थियों में से केवल 1000 विद्यार्थी की छात्रवृत्ति के लिए चुने जाते हैंऔर जिनमें से 1000 विद्यार्थी को ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है |आपको बता दें की NTSE परीक्षा, NCERT (National Councelling Of Education Reasearch & Training) द्वारा आयोजित कराई जाती है|
NTSE परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को ₹1250 प्रति माह 11वीं और 12वीं के लिए और ₹2000 प्रति माह की छात्रवृत्ति स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए, पीएचडी के लिए यूजीसी द्वारा मानदंड तय किए गए हैं|राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा मुख्य रूप से उच्च बुद्धि वाले प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने के लिए और उनकी प्रतिभा का पोषण करने के लिए और आर्थिक रूप से गिरी हुई स्थिति होने के कारण छात्रों को शैक्षणिक स्तर पर छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है जिसे मुख्य रूप से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए इसे शुरू करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि भारत में ऐसी कई निम्न वर्ग के विद्यार्थी होते हैं जो माध्यमिक स्तर तक पढ़ाई तो कर लेते हैं लेकिन उसके आगे की पढ़ाई के लिए उच्च स्तर पर पैसे और छात्रवृत्ति की जरूरत पड़ती है जिसके अभाव में कई टैलेंटेड और प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को दसवीं के बाद माध्यमिक स्तर पर ही रोक देते हैं जो कि विद्यार्थी के साथ साथ पूरे भारत के भविष्य के लिए बहुत ही निराशाजनक बात है इसीलिए इस उद्देश्य को देखते हुए कि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपनी स्टडी और अध्ययन को समाप्त ना करें इसी कारण से प्रतिवर्ष दो स्टेज में यह NTSE परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा आयोजित कराई जाती है|
NTSE परीक्षा का इतिहास
NTSE परीक्षा यानी कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा को 1961 में अकादमिक प्रतिभा खोज करने और प्रचार करने के लिए शुरू किया गया था हालांकि इसे केवल दिल्ली में दिल्ली के छात्रों के लिए शुरू किया गया था लेकिन आज यह पूरे भारत में माध्यमिक स्तर पर प्रतिष्ठित सर्वोच्च छात्रवृत्ति परीक्षा का दर्जा प्राप्त कर चुकी है| इसीलिए सरकार भारत के सभी निम्न वर्ग के छात्रों से आग्रह करती है कि यदि वह वर्तमान में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है तो वह बेझिझक NTSE परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है जिससे उसे दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई और उससे भी आगे उच्च स्तर की पढ़ाई जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए कुछ हद तक आर्थिक सहायता के लिए छात्रवृत्ति मिल सकेगी|
आज यह NTSE परीक्षा उन निम्न वर्ग और गरीब विद्यार्थियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो रहा है जोकि दसवीं कक्षा के बाद 11वीं 12वीं और उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए तरह-तरह के स्टडी मटेरियल ,बुक्स ,स्कूल फीस और कॉलेज फीस को एफोर्ड नहीं कर पाते हैं| आज यह NTSE कार्यक्रम पूरे देश में फैल चुका है जिससे हर विद्यार्थी इस योजना और कार्यक्रम का लाभ उठा रहा है, लेकिन अभी भी भारत में बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्हें इसे जानने की सख्त जरूरत है वह इससे परिचित नहीं है जिससे उन सभी गरीब वर्ग के विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास भी रुका हुआ है इसीलिए आप सभी से प्रार्थना है कि इस पोस्ट को काफी हद तक ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि वह भी इस परीक्षा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सके और अपने शैक्षणिक विकास में सुधार कर सकें|
NTSE परीक्षा कितने चरणों में होती है ?
NTSE परीक्षा मुख्यताः NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) द्वारा दो चरणों में आयोजित की जाती है|जिसमें उम्मीदवार को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के योग होने के लिए दोनों चरणों को पास करना अनिवार्य होता है|
10वी कक्षा के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा राज्यस्तरीय कराई जाती है| पहले चरण में पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए दूसरे चरण में होने वाली परीक्षा में बैठने की जगह मिलती है| दूसरे चरण में होने वाली परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा खुद कराई जाती है|
NTSE परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं ?
मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT): इस परीक्षा में आपको सोचने की शक्ति ,निर्णय लेने की शक्ति ,तार्किक क्षमता ,मूल्यांकन करने,अनुरूपता, श्रंखला, पैटर्न धरना, वर्गीकरण और कोडिंग डिकोडिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं|
शैक्षिक योग्यता टेस्ट (SAT) : इस परीक्षा में आपसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं|
–
NTSE परीक्षा के लिए योग्यताएं ?
NTSE (राष्ट्रीय प्रतिभा परीक्षा खोज) परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों में कुछ निम्न योग्यताएं भी होनी चाहिए| यदि यह सभी योग्यताएं और सीमाएं सामने वाले विद्यार्थी के पास है तो वह बेझिझक इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है|एनटीएससी परीक्षा के दोनों चरणों के लिए योग्यताएं अलग-अलग है जो की निम्न हैं :
NTSE (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा) स्टेज I के लिए योग्यताएं :
• NTSE परीक्षा राज्य स्तरीय कराई जाती है, इसमें केवल भारत के छात्र ही उपस्थित हो सकते हैं|
• इस परीक्षा मैं केवल दसवीं कक्षा के छात्र ही भाग ले सकते हैं|
• इस परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी का 9th कक्षा में 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है|
• एससी एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलती है, अर्थात उन्हें 9th कक्षा में 55% अंक लाना अनिवार्य है|
NTSE (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा) स्टेज II के लिए योग्यताएं :
• प्रथम चरण में आयोजित परीक्षा में 80% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को II स्टेज की परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलता है|
• राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली द्वितीय चरण की परीक्षा में हर वर्ष लगभग 4 से 5000 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है|
• दूसरे चरण में आयोजित परीक्षा में न्यूनतम अनिवार्य अंक पाने वाले 1000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ उठाने का मौका मिलता है|
NTSE परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें ?
–
NTSE परीक्षा में कितने अंक लाना अनिवार्य है ?
इस परीक्षा में वर्गों के आधार पर सभी वर्ग के लिए परीक्षा में अनिवार्य अंक अलग-अलग है, वर्गों के आधार पर विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनिवार्य अंक लाना आवश्यक होता है तभी जाकर वह छात्रवृत्ति प्राप्त करने के योग्य होता है:
• सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनिवार्य अंक 40 % है|
• एससी ,एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य अंक 32% है|
NTSE परीक्षा किस भाषा में होती है ?
NTSE परीक्षा देने के लिए कोई विशेष या निश्चित भाषा निर्धारित नहीं की गई है| क्योंकि भारत के सभी राज्य की राजभाषा अलग अलग होती है इससे उम्मीदवारों को परीक्षा देने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा अतः विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार हिंदी ,अंग्रेजी, पंजाबी, तेलुगू उर्दू या किसी अन्य भाषा में परीक्षा दे सकता है|
NTSE (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा) की छात्रवृत्ति में आरक्षण :
इस परीक्षा में जाति वर्ग के आधार पर छात्रवृत्ति में आरक्षण प्रदान किया गया है विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में भिन्नता हैं जो कि नीचे जातिवार देख सकते हैं :
• SCवर्ग से संबंधित विद्यार्थियों के लिए 15%
छात्रवृत्ति आरक्षित है|
• ST वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों के लिए 7.5% छात्रवृत्ति आरक्षित है|
• शारीरिक रूप से विकलांग विद्यार्थियों के लिए 4% छात्रवृत्ति आरक्षित है|
NTSE (National Talent Search Examination) की छात्रवृत्ति :
NTSE की परीक्षा पास कर लेने वाले विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक स्तर ,मैट्रिक स्तर और उच्च स्तर (स्नातक और स्नातकोत्तर) की पढ़ाई के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति प्रदान की जाएंगी|
• 11th और 12th के लिए विद्यार्थी को ₹1250/माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी|
• स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए विद्यार्थी को ₹2000/माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी|
• पीएचडी के लिए छात्रवृत्ति UGC के आंकड़ों के अनुसार प्रदान की जाती है|
निष्कर्ष : आशा करता हु की इस पोस्ट को पूरा लास्ट तक पढ़कर आपकी NTSE से संबंधित जितने भी सवाल थे, वो सभी खतम हो चुके होंगे| और यदि इससे संबंधित कोई ऐसा सवाल जो इस पोस्ट के माध्यम से कवर नहीं हो पाया है, तो आप बेझिझक comment कर सकते हैं, अवश्य ही उसका जवाब दिया जाएगा|
NOTE : यदि आप किसी Government Exam की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं FULL GK भंडार वो भी Free, Free, Free…… जो आपकी तैयारी में बहुत ही मददगार साबित होगा 👇
MP GK :
★ मध्यप्रदेश का गठन (कब और कैसे, पूरी जानकारी)
★मध्यप्रदेश की सभी नदियां, उद्गम स्थल, अन्य जानकारी
★मध्यप्रदेश के सभी जिलों के नाम (Dec–2022)
★ मध्यप्रदेश में वर्तमान में कौन क्या है ? (Dec–2022)
★मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों के उपनाम
★मध्यप्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान
★मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाएं और अकादमियां
INDIA GK :
★ भारत में प्रथम व्यक्ति, उपाधिया (IMPORTANT GK)
★ भारत में सबसे बड़ा,ऊंचा और छोटा (GK)
★ भारत के सभी राज्यों की राजधानी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल (Dec–2022)
★ सभी राज्यो और केंद्रशासित प्रदेशों को याद करने की ट्रिक|
★ भारतीय संविधान का निर्माण कैसे हुआ था (पूरी जानकारी)
★ भारतीय संविधान के सभी भागों को याद करने की जबरदस्त ट्रिक|
★ भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं|
★ भारतीय संविधान के सभी प्रमुख स्त्रोत|
पहले चरण में MAT और SAT दोनो होते है या फिर पहले चरण में MAT और दूसरे चरण में SAT होता है |
kya class 8 ke Student exam me baith sakte hai
Nhi Ye Exam Sirf 10 Class Ka Student hi De Sakta hai.
Kya 80% tak 1st stage me no lane wale student ko secularship mile gi kya.
Ntse ka परीच किस माह होता है bihar
Shantanu Sahebrao Godbole
Iska form kahan fillup hota hai aur Kitna Paisa lagta hai
Mat fast
Ntes pariksha marathi basha me hoti hai kya