अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 थीम, निबंध, महत्व |International Yoga Day 2023 in hindi|

योग हमारे खुशहाल जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| योगा से हम अपने मन को शांत रख सकते हैं, अपने जीवन में होने वाले मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं और जीवन में सुकून और खुशहाली ला सकते हैं|जब योगा हमारे सुखी जीवन के लिए इतना ज्यादा महत्वपूर्ण है| तो आपको योगा को महत्व देने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 (International Yoga Day 2023) के बारे में जरूर पता होना चाहिए की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है ?, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है ?, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किस दिन मनाया जाता है ?, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब हुई ?, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य क्या है ?, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व क्या है ? international yoga day 2023 theme in hindi आदि|तो चलिए शुरू करते हैं और हमारे जीवन में खुशहाली और सुकून भरने वाले इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में अच्छे से जानते हैं|

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 (International Yoga Day 2023)

हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग और व्यायाम के महत्व को बढ़ाने, जीवन में योग की आवश्यकता और महत्वता के बारे में लोगों को जागरूक करने और पूरे विश्व में योग के प्रचार पसार करने का एक अच्छा अवसर है| विश्व में योग का महत्व बहुत पुराने समय से है| जब साधु संत योग और व्यायाम किया करते थे , तब के समय में योग और व्यायाम का बहुत बोलबाला था, तब से धीरे-धीरे योग करने वाले लोगों की संख्या कम होती चली गई| इसीलिए विश्व के सभी लोगों को योग के महत्व और चमत्कार के बारे में जागरूक करना ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का असली मकसद है| रोजाना योग के अभ्यास से मन की शांति, शरीर के स्वास्थ्य और आत्मा की उन्नति होती है| योग के डेली अभ्यास से रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले स्ट्रेस से छुटकारा पाया जा सकता है, मानसिक और शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है| जिसने भी योग को अपने रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल किया है वह आज अपने जीवन में बहुत खुश है|

Antarrashtriya yog diwas 2023 ki themeAntarrashtriya yog diwas logo

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है

बहुत से लोग सर्च करते हैं की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब है या अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है तो पूरे विश्व में अंतरष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है| इस तिथि को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान तय किया था तब से आज तक हर वर्ष 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है|

योग का महत्व

योगा हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि इसका प्रभाव सीधे हमारे शरीर, मन और आत्मा पर सकारात्मक तरीके से पड़ता है| योगा ,आसन और प्राणायाम हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं|प्रतिदिन योगाभ्यास से हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे हमें बीमारियों और रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है|योग करके हम अपने शरीर की कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं जैसे कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, पेट संबंधी समस्याएं आदि पर सुधार कर सकते हैं| योगा का रोजाना अभ्यास हमारी मानसिक स्थिति को सुधारता है और उसे उच्च स्तर तक ले जाने में मदद करता है| योगा हमारे मन को शांत बनाए रखने में मदद करता है| आज जीवन में इतना स्ट्रेस हो चुका है कि लोग आए दिन खुदकुशी कर लेते हैं यह सब मन की बुरी स्थिति और काम के स्ट्रेस का असर है|

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

वैसे यदि योग और व्यायाम के इतिहास की बात करें तो इनका इतिहास बहुत ही पुराना है पुराने समय में साधु संतों द्वारा योग की शुरुआत प्राचीन काल में की गई थी और तब योग करना साधु संतों का रोजाना का काम बन चुका था क्योंकि वही जानते थे कि योग करने के क्या-क्या फायदे और चमत्कार हैं|

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इतिहास की बात करें आप सोच रहे होंगे की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कब हुई ? तो इसका इतिहास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में शुरू किया था जिसके लिए उन्होंने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूरे विश्व द्वारा अंतररष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था| इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा 11 दिसंबर 2014 को स्वीकार कर लिया गया और पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था और तब से लेकर हर वर्ष 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है|

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य क्या है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व के सभी नागरिकों को योग और व्यायाम के प्रति जागरूक करना है| योग के फायदे और चमत्कार के बारे में लोगों को बताना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य है| जिससे दुनिया का हर इंसान एक अच्छी लाइफस्टाइल जी सके, शारीरिक और मानसिक रूप से राजा की तरह जिए|

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व क्या है

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हमारे जीवन में बहुत महत्व है यह दिवस पूरे विश्व के लोगों को योग के प्रति जागरूक करता है| योग का महत्व प्राचीन समय से है| योग एक आध्यात्मिक विद्या है जिसके द्वारा मन शरीर और आत्मा की एकता प्राप्त की जा सकती है| रोजाना योग के अभ्यास से हम अपने मन को अपने अनुसार चला सकते हैं अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और एक सेहतमंद जीवन जी सकते हैं| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए देश-विदेश के लोगों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें योग की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन, योगाभ्यास और योग के फायदे और चमत्कार के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग योग संबंधी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं और योग को अपनी दिनचर्या में महत्वपूर्ण हिस्सा बना सकते हैं|

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम (International yoga day 2023 ki theme)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) पर हर वर्ष एक थीम रखी जाती है इस वर्ष भी एक थीम रखी गयी है|अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम है “वसुधैव कटुंबकम के लिए योग” है|

हेलो दोस्तों, मेरा नाम आयुष्मान है, मै pradumtutor ब्लॉग का संस्थापक हूँ। मुझे टेक्नॉलजी में बहुत interest है, मुझे टेक्नॉलजी से सम्बंधित आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है।

Leave a Comment