World Day Against Child Labour 2023 in hindi|जानें क्यों मनाया जाता है विश्व बाल श्रम निषेध दिवस, उद्देश्य, महत्व, थीम|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (world day against child labour 2023) : बाल श्रम निषेध दिवस ना मनाया जाता अगर विश्व में बाल श्रम ना होता| पूरे विश्व में आजकल बाल श्रम बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसमें छोटे-छोटे बच्चों से जबरदस्ती काम कराया जा रहा है जोकि दुनिया की नजर में एक बहुत बड़ा अपराध है| हमें इन छोटे-छोटे बच्चों को श्रम में लगाने का कोई भी अधिकार नहीं है| इसी समस्या की वजह से बाल श्रम को पूरे विश्व से धीरे-धीरे खत्म करने और बाल श्रम को बढ़ावा देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए व्यक्तियों और सरकारी संगठनों द्वारा प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है जोकि पूरे विश्व के नागरिकों को बाल श्रम के खिलाफ लड़ने और धीरे-धीरे इसे पूरे विश्व से जड़ से खत्म करने के लिए प्रोत्साहित करता है| एक रिपोर्ट के द्वारा बताया जा रहा है कि दुनिया भर में बाल श्रम करने वाले बच्चों की संख्या 160 मिलियन तक पहुंच गई है और पिछले वर्ष ही इसमें 8.4 मिलियन बाल श्रम करने वाले बच्चों की वृद्धि हुई है| हमें इस संख्या को जल्द से जल्द कम करना होगा|

क्यों मनाया जाता है बाल श्रम निषेध दिवस (world day against child labour 2023)

आजकल विश्व में बाल श्रम कुछ ज्यादा ही तेजी से प्रगति कर रहा है छोटे-छोटे बच्चों से पैसों के लिए या फिर जबरदस्ती श्रम कराया जा रहा है जिसके कारण उनके पढ़ाई और बचपन पर प्रभाव तो पड़ता ही है साथ ही साथ उनके शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है| देखा जा रहा है छोटे-छोटे बच्चे पैसा कमाने के लिए बड़े बड़े खतरनाक काम कर रहे होते हैं कई बार तो यह खुद ही पैसों के लिए करते हैं और कई बार इनसे यह सब जबरदस्ती कराया जाता है| आज ऐसे बहुत सारे बुरे संगठन बन चुके हैं जो छोटे-छोटे बच्चों को पकड़ कर उन्हें पैसों का लालच देकर उनसे जी तोड़ काम कराते हैं जिससे कई बार यही बच्चे आगे चलकर अपराधी का रूप ले लेते हैं| इसी अपराध को खत्म करने और छोटे छोटे बालकों को उन्हें अपना बचपन और अधिकार दिलाने के लिए हर वर्ष 12 जून को पूरे विश्व में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है जिससे की दुनिया में हो रहे बच्चों के साथ इन बुरे अपराधों को समाप्त किया जा सके और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का उद्देश्य (world day against child labour 2023)

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के सभी व्यक्तियों और समाज को बच्चों के श्रमीकरण के खिलाफ जागरूक बनाना है| सभी लोगों को इस गंभीर समस्या के बारे में जागरूक करने और बच्चों के श्रमीकरण के असल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है| विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के जरिए लोगों को बाल श्रम होने के कारण और उसके कारण बच्चों पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में सोचने का मौका मिलता है| बाल श्रम बढ़ने के कारण बच्चों में शिक्षा की कमी आती जा रही है जिसके कारण बच्चे शिक्षा लेने की वजह अशिक्षित और अपराधी बनते जा रहे हैं|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का उद्देश्य बाल श्रम से प्रभावित हुए बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाना भी है जिससे वे आगे चलकर अपने बेहतर भविष्य के बारे में सोचने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लायक बन सके| बाल श्रम के कारण आज दुनियाभर की काफी जनसंख्या अशिक्षित बनती जा रही है और यदि इसे नहीं रोका गया तो आगे चलकर पता नहीं इसमें और कितनी वृद्धि होने वाली है|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कदम उठाना भी है जिससे यह बच्चे ऐसी जिंदगी जी सके जिसके वे पूरे पूरे हकदार हैं|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का इतिहास (world day against child labour 2023)

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का इतिहास भारत सरकार द्वारा ही स्थापित किया गया है| बाल श्रम निषेध दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों पर श्रमीकरण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वास्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाना है| इस दिवस के माध्यम से लोगों को बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा की अहमियत के बारे में जागरूक किया जाता है

1986 में पहली बार “बाल मजदूरी रोकथाम और नियंत्रण अधिनियम” के द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी जिसमें बच्चों के श्रम पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया गया था| इस अधिनियम के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कुछ विशेष शर्तों पर ही काम करने के लिए नियुक्त किया जा सकता है लेकिन उन्हें खतरनाक और भारी काम करने से बिल्कुल रोका जाएगा|

इसके बाद भारत सरकार ने 2009 में “राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध कार्यक्रम” को शुरू किया जिसमें बच्चों को बाल श्रम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशिक्षण के प्रसार किए गए |

इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम के बच्चों की दुर्दशा को देखकर बाल श्रम को दुनिया से जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से 2002 में बाल श्रम निषेध दिवस को मनाना शुरू किया| अफ्रीका में बाल श्रम की बात करें तो वहां पर हर पांच में से एक बच्चा बाल श्रम का शिकार है| दूसरी सबसे खराब संख्या एशियाई प्रशांत क्षेत्र से आती है जहां पर सभी बच्चों में से 7% बच्चे बाल श्रम के शिकार है| कई सारे संगठन की ओर से दिन प्रतिदिन बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई करने और इसे जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन फिर भी अभी भी लगभग 108 मिलियन बच्चे बाल श्रम में शामिल है और सरकार को अभी भी बाल श्रम को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम और प्रयासो की आवश्यकता है|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का महत्व (world day against child labour 2023)

बाल श्रम निषेध दिवस का हमारे समाज में बहुत महत्व है जो की पूरी दुनिया में हो रहे बाल श्रम को जड़ से खत्म करने के लिए लोगो में जागरूकता और नई सोच लाने का प्रयास करता है|

बाल श्रम निषेध दिवस ना मनाया जाता अगर विश्व में बाल श्रम ना होता, पूरे विश्व में आजकल बाल श्रम बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसमें छोटे-छोटे बच्चों से जबरदस्ती काम कराया जा रहा है जोकि दुनिया की नजर में एक बहुत बड़ा अपराध है हमें इन छोटे-छोटे बच्चों को श्रम में लगाने का कोई भी अधिकार नहीं है इसी की वजह से बाल श्रम को पूरे विश्व से धीरे-धीरे खत्म करने और बाल श्रम को बढ़ावा देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए व्यक्तियों और सरकारी संगठनों द्वारा प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है जोकि पूरे विश्व के नागरिकों को बाल श्रम के खिलाफ बोलने और धीरे-धीरे इसे पूरे विश्व से जड़ से खत्म करने के लिए प्रोत्साहित करता है|

एक रिपोर्ट के द्वारा बताया जा रहा है कि दुनिया भर में बाल श्रम करने वाले बच्चों की संख्या 160 मिलियन तक पहुंच गई है और पिछले वर्ष ही इसमें 8.4 मिलियन बाल श्रम करने वाले बच्चों की वृद्धि हुई है ,हमें इस संख्या को जल्द से जल्द कम करना होगा|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2023 थीम | world day against child labour day 2023 theme

इस वर्ष विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2023 थीम (world day against child labour 2023 theme) की बात करें तो इस वर्ष की थीम है “सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण से अंत बाल श्रम”|जो की दुनिया भर के सभी लोगो में बाल श्रम के खिलाफ खड़े होने और उन्हें बाल श्रम के प्रति जागरूक करना है|

अंतिम शब्द (world day against child labour day 2023 in hindi)

लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 2023 (world day against child labour 2023) बहुत ही अच्छा काम कर रहा है, इसलिए आप सभी भी विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2023 ज़रूर मनाए और देश के लिए अपने कर्तव्यों को पूरा करें|

FAQ

1. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हर वर्ष 12 जून को मनाया जाता है|

2. बाल श्रम निषेध दिवस क्यों मनाया जाता है ?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम के बच्चों की दुर्दशा को देखकर बाल श्रम को दुनिया से जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से 2002 में बाल श्रम निषेध दिवस को मनाना शुरू किया|

हेलो दोस्तों, मेरा नाम आयुष्मान है, मै pradumtutor ब्लॉग का संस्थापक हूँ। मुझे टेक्नॉलजी में बहुत interest है, मुझे टेक्नॉलजी से सम्बंधित आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है।

Leave a Comment