World Refugee Day 2023 : विश्व शरणार्थी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

हर किसी को किसी भी देश में जाकर बसने का अधिकार है| यह अधिकार किसी से छीना नहीं जा सकता है| इसी से संबंधित दूसरे देशों में जाकर बसने वाले शरणार्थियों को सम्मानित और समर्थित करने के लिए पूरे विश्व में विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है| इसीलिए आपको भी यह जरूर पता होना चाहिए कि विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है ?, विश्व शरणार्थी दिवस 2023, World Refugee Day 2023 ,विश्व शरणार्थी दिवस कैसे मनाया जाता है ? विश्व शरणार्थी दिवस का इतिहास , विश्व शरणार्थी दिवस का उद्देश्य, विश्व शरणार्थी दिवस का महत्व, विश्व शरणार्थी दिवस in hindi|

इसीलिए विश्व शरणार्थी दिवस के बारे में सब कुछ जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े जिससे आपको सब कुछ समझ आ जाएगा कि दुनिया भर में विश्व शरणार्थी दिवस क्यों मनाया जाता है ? तो चलिए शुरू करते हैं|

World Refugee Day 2023 | विश्व शरणार्थी दिवस 2023

आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज के ही दिन दुनिया भर में विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है| अपने देश, राष्ट्र को छोड़कर दूसरे देश में जाकर बसने वाले भोले भले शरणार्थियों को समर्थन करने और साहस देने के लिए हर वर्ष पूरे विश्व में 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है| बता दें कि विश्व शरणार्थी दिवस पूरे विश्व में उन लोगों के लिए मनाया जाता है जो कि खुद के देश की वार, हिंसा और सही वातावरण ना मिल पाने के कारण दूसरे देशों में जाकर बसने का फैसला लेते हैं और कई देशों की सीमाएं और बॉर्डर को क्रॉस करके दूसरे देशों में जाकर बसने का साहस करते हैं|

इन लोगों के इस साहस को देखते हुए और इन्हे आगे भी समर्थन और सम्मान देने के लिए पूरे विश्व में विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है| विश्व शरणार्थी दिवस बनाने का मकसद नए देशों में जाकर बसने वाले शरणार्थियों को सम्मान देने और उनके दुख और पीड़ा में साथ खड़े होने का भरोसा दिलाना और विश्व के सभी नागरिकों में इन शरणार्थियों के प्रति जागरूकता फैलाना है जिससे यह शरणार्थी किसी भी देश में जाकर अपना जीवन यापन अच्छी तरह से कर सकें|

वर्ल्ड रिफ्यूजी डे का मतलब क्या होता है ?

वर्ल्ड रिफ्यूजी डे का मतलब होता है “विश्व शरणार्थी दिवस”| यह एक ऐसा दिवस है जिसे पूरे विश्व द्वारा नए देशों में जाकर बसने वाले शरणार्थियों को सम्मान और समर्थन देने के लिए मनाया जाता है|जिससे वह नए देशों में अकेला या असहाय न महसूस करें और शांति से जाकर किसी भी दूसरे देश में जाकर अपना जीवन यापन कर सकें|

दुनिया भर में विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है ?

पूरे विश्व में 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है जिसमें की सरकार और बड़े-बड़े संगठन द्वारा दुनिया भर में बड़ी धूमधाम से विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है, लोगों में शरणार्थियों के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है| इस दिवस के माध्यम से शरणार्थियों के साथ होने वाले व्यक्तिगत और सामाजिक संकट और दुखों पर रोशनी डाली जाती है जिससे लोगों को शरणार्थी मुद्दों की प्रति जागरूक किया जाता है|

देखा जाता है कि कई बार किसी दूसरे देश से आने वाले शरणार्थियों को अपने देश में जगह देने से मना किया जाता है, कई ऐसे देश हैं जो कि शरणार्थियों को अपने देशों में जगह नहीं देना चाहते हैं लेकिन कई ऐसे ही देश हैं जोकि बेझिझक अपने देश में किसी को भी आने की अनुमति देते हैं, इसी तरह की जागरूकता हमें पूरे विश्व में फैलानी है जिससे मानव जाति का भला हो सके|

विश्व शरणार्थी दिवस का महत्व (World Refugee Day importance)

विश्व शरणार्थी दिवस का समाज और दुनिया में बहुत महत्व है इससे लोगों के प्रति भेदभाव को खत्म करके मानवता और प्रेम की भावना को बरकरार रखा जा सकता है| इस दिवस का महत्व सामाजिक और इंसानियत के पहलू को दर्शाता है| शरणार्थी लोग अपने देश में हो रहे वार ,हिंसा और गलत वातावरण से तंग आकर दूसरे देश में जीवन बिताना पसंद करते हैं| यह अपने घर परिवार और सभ्यता को छोड़कर नए लोग और नए वातावरण की खोज में निकलते हैं| विश्व शरणार्थी दिवस हमारे समाज और देश में शरणार्थियों के प्रति संवेदना और विश्वास बढ़ाने का एक बहुत अच्छा मौका है हमें इस दिवस पर गर्व करना चाहिए जिससे लोगों के प्रति भेदभाव को खत्म करके मानवता को बरकरार रखा जा सकता है|

विश्व शरणार्थी दिवस का इतिहास (World Refugee Day history)

विश्व शरणार्थी दिवस का इतिहास बहुत पुराने समय से जुड़ा हुआ है| आपको बता दें कि विश्व शरणार्थी दिवस को पहले 2001 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 20 जून को “शरणार्थी दिवस” के नाम से घोषित किया गया था, बाद में 2002 से लेकर आज तक इस दिवस को विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा| इस दिन के माध्यम से शरणार्थियों के साथ होने वाले व्यक्तिगत और सामाजिक संकट और दुखों को दुनिया के सामने व्यक्त किया जा सकता है जिससे लोगों को शरणार्थियों की मदद करने और उनके मुद्दों की प्रति जागरूक किया जा सकता है|

विश्व शरणार्थी दिवस का उद्देश्य (World Refugee Day Aim)

विश्व शरणार्थी दिवस का उद्देश्य उन लोगों की ताकत को पहचानना है जो कि एक बेहतर जीवन के लिए और एक सुरक्षित और खुशहाल वातावरण खोजने के लिए अपने देश से निकलकर दूसरे देश में बसने के लिए निकलते हैं| विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है| संयुक्त राष्ट्र संघ अपने देश, घर परिवार को छोड़कर दूसरे देश में जाकर बसने वाले शरणार्थियों को सम्मानित करने के लिए इस दिवस की घोषणा की है जिससे यह कहीं भी अपने पसंदीदा वातावरण में जाकर अपना जीवन यापन कर सकें|

विश्व शरणार्थी दिवस 2023 की थीम (World Refugee Day 2023 theme)

विश्व शरणार्थी दिवस में हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व के सभी नागरिकों को शरणार्थी दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक थीम बनाई जाती है| इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक World Refugee Day 2023 theme बनाई गई है| विश्व शरणार्थी दिवस 2023 की थीम है “Hope away from home”| विश्व शरणार्थी दिवस मनाने का मकसद यही है की शरणार्थियों को एक ऐसी दुनिया तलाशने का मौका देना जहां रहकर वह अपनी मर्जी से खुशहाल भरी जिंदगी जी सकते हैं|

हेलो दोस्तों, मेरा नाम आयुष्मान है, मै pradumtutor ब्लॉग का संस्थापक हूँ। मुझे टेक्नॉलजी में बहुत interest है, मुझे टेक्नॉलजी से सम्बंधित आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है।

Leave a Comment